प्रधानाध्यापकों की बैठक में बीईओ ने दिए विद्यालय निपुण बनाने के निर्देश
सहसवान तहसील क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर आयोजित प्रधानाध्यापकों की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने विद्यालयों को सुंदर व निपुण बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए बीईओ ने विद्यालयों की रंगाई पुताई,कायाकल्प,शैक्षिक गुणवत्ता,
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा विषयो पर विद्यालय वार समीक्षा करते हुए समस्त प्रधानाध्यापकों को विद्यालय अच्छे बनाने के निर्देश दिए।बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार करने पर भी चर्चा की।
एआरपी राजन यादव,जमील अहमद,ओमप्रकाश, अब्दुल खालिद,व सोमेंद्र ने निपुण भारत के बिंदुओं पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर रामप्रताप सिंह,परवेज अनवर,इक़बाल अहमद,सुभाष
मुखर्जी,संजय,नीरज,अशोक यादव,राजेन्द्र गुलाटी,सहित 6 न्याय पंचायतों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ सहसवान की ब्लॉक इकाई के द्वारा बीईओ सहसवान को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में मिड डे मील का खाद्यान्न समय पर दिलवाने