जीवन कौशल प्रशिक्षण के समापन पर शिक्षकों को प्रमाणपत्र व किट वितरित की गई
ए डी बेसिक ने लिया ट्रेनिंग का जायजा।व्यवस्थाओं को सुधारने के दिये निर्देश।
मुजरिया-ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर संचालित सहसवान ब्लॉक के परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों के प्रशिक्षण के समापन दिवस पर प्रतिभागियों को विशेष किट व प्रमाणपत्र वितरित किये गए
साथ ही सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।
तीन दिवसीय सेल्फ एस्टीम एंड कॉन्फिडेंस प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित जीवन कौशल प्रशिक्षण का कोल्हाई पर आज समापन हुआ।
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक गिरवर सिंह ने प्रशिक्षण की तकनीकियों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी बनाने के निर्देश दिए
साथ ही अच्छे प्रशिक्षण के लिये मास्टर ट्रेनरों की सराहना की।अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।
बीईओ विनोद कुमार ने प्रमाणपत्र वितरित करते हुए प्रतिभागियों से बच्चों को बेहतर शिक्षण व्यवस्था देने की अपील की।
इस अवसर पर एआरपी राजन यादव,जमील अहमद,ओमप्रकाश,प्रशिक्षक फ़रहत हुसैन,वीरपाल सिंह, सीमा राजन,रश्मि वर्मा ने सदन को संबोधित करते हुए जीवन कौशल की गतिविधियां करायी।
प्रशिक्षण समापन पर अनीस उद्दीन,परवेज अनवर,संजय कुमार,सचिन,नीलम रेंडर,प्रियंका परिहार,माहेश्वरी देवी,शिल्पी सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।