मिलक कोतवाल सत्येंद्र यादव ने तिरंगा लहरा कर शिव भक्तों का किया स्वागत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिलक कोतवाल सत्येंद्र यादव ने तिरंगा लहरा कर शिव भक्तों का किया स्वागत

Monday, August 8, 2022 | August 08, 2022 Last Updated 2022-08-08T11:11:05Z
    Share
मिलक कोतवाल सत्येंद्र यादव ने तिरंगा लहरा कर शिव भक्तों का किया स्वागत

मिलक- जनपद रामपुर के अंतर्गत पुलिस कोतवाली मिलक पर तैनात पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र यादव ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत उत्साहित होकर सावन के पवित्र महा के अंतिम सोमवार के शुभ अवसर पर शिवभक्त कांवरियों का हाथ में तिरंगा लेकर लहराते हुए

 उनका स्वागत किया तथा अभियान के प्रति उन्हे उत्साहित किया। मिलक कोतवाल सत्येंद्र यादव की कांवरियों के प्रति आस्था को देखकर शिवभक्त कावड़िए भावविभोर हो गए

मिलक कोतवाल सत्येंद्र यादव ने सभी शिव भक्तों का आदर पूर्वक आदर सत्कार किया तथा कोतवाली मिलक स्थित मंदिर में शिव भक्तों को जलपान कराया।

नगर कोतवाली स्थित मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार के उपलक्ष पर एक भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें शिव की भक्ति में लीन शिव भक्तों ने तथा नगर के सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस अवसर पर नगर मिलक के लोगों ने मिलक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र यादव की भूरी भूरी प्रशंसा की
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close