फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Monday, August 8, 2022 | August 08, 2022 Last Updated 2022-08-08T11:15:34Z
    Share
फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री व गृह सचिव से लगाई गिरफ्तारी की गुहार

मिलक-जनपद रामपुर के अंतर्गत तहसील मिलक स्थित ग्राम भैसोड़ी शरीफ निवासी जुनैद हसन नामक व्यक्ति ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व गृह सचिव को संबोधित एक शिकायती पत्र के माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में आरोपित आरोपी को अति शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई


ज्ञात हो कि दिनांक 18 -6- 2022 को थाना मिलक में जुनेद हसन निवासी ग्राम भैसोड़ी शरीफ थाना मिलक जिला रामपुर ने ग्राम प्रधान पति हस्सान अजीजी के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र,

मार्कशीट, वोटर आईडी कार्ड ,पैन कार्ड, फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने के मामले में एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक रामपुर को देकर आरोपी के विरुद्ध थाना मिलक में धारा 420, 467, 468, 471, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था।

मुकदमा पंजीकृत होने के काफी दिन बाद भी जब स्थानीय पुलिस आरोपी को गिरफ्तार ना कर सकी तब मजबूर होकर पीड़ित पक्ष ने आला अधिकारियों की चौखट पर

 न्याय की गुहार लगाई किंतु फिर भी न्याय ना मिलने पर पीड़ित पक्ष ने एक शिकायती पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा गृह सचिव उत्तर प्रदेश को संबोधित एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से आरोपी को अति शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close