आज दिनांक-23.08.2022 को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), बदायूँ द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु शासी निकाय/ कार्यकारी समिति की बैठक
जिलाधिकारी/अध्यक्ष, डूडा, बदायूँ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत सूडा से प्राप्त लक्ष्य धनराशि रूपये 266 लाख के सापेक्ष
धनराशि रूपये 277.065 लाख की 36 परियोजनाओं को विभिन्न नगर निकायों में कराये जाने की सहमति प्रदान की गयी। उक्त के अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी),
दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के विभिन्न घटकों तथा पीएम स्वनिधि योजना एवं आसरा आवास योजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गयी। सभी उपस्थित सदस्यों से अपेक्षा की गयी
कि उक्त योजनाओं में वांछित प्रगति हेतु सार्थक प्रयास करते हुए शत्-प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति करायी जाय। इसके साथ ही
आसरा आवास योजनान्तर्गत अनावंटित आवासों को आवंटित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशा0)/परियोजना निदेशक, डूडा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जी0एम0, डी0आई0सी0, जिला कार्यक्रम अधिकारी,
जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, बी0ई0ओ0 सालारपुर, बेसिक शिक्षा, परियोजना अधिकारी, डूडा, समस्त अधिशासी अधिकारी/प्रतिनिधि, शहर मिशन प्रबन्धक एवं सामुदायिक आयोजक इत्यादि उपस्थित रहे।