दर्जनों गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से निकलना हुआ बेहाल टूटी सड़क दे रही हादसे को दावत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दर्जनों गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से निकलना हुआ बेहाल टूटी सड़क दे रही हादसे को दावत

Tuesday, August 23, 2022 | August 23, 2022 Last Updated 2022-08-23T11:58:41Z
    Share
दर्जनों गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से निकलना हुआ बेहाल टूटी सड़क दे रही हादसे को दावत

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24) रामपुर। 
मिलक: ग्राम झुनईया से नेशनल हाईवे तक का संपर्क मार्ग जोकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पड़ा था अब यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन है।
इस रोड पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा और अतिक्रमण भी कर रखा है। जगह-जगह रोड की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है। इसी कारण कई बार इस रोड पर सड़क हादसा हो चुका है जिसमें कई बार स्कूली बच्चे सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। 

कई बार जिलाधिकारी महोदय और संबंधित विभाग को समस्या को अवगत कराया भी जा चुका है। लेकिन लोक निर्माण विभाग रामपुर की लापरवाही के चलते अभी तक इस रोड का निर्माण नहीं हुआ है। 

भाजपा बूथ अध्यक्ष मोनू शर्मा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि सड़क की शिकायत डीएम व लोक निर्माण विभाग से काफी बार की जा चुकी है लेकिन रोड अभी तक नहीं बन पाई है। जबकि इस रोड से रोजाना स्कूली बच्चे भी निकलते है। जो रोड टूटे होने की बजह से हादसे का शिकार हो गए है। 

बार बार अवगत कराने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। जबकि यह संपर्क मार्ग 2022- 23 की जिला योजना के अंतर्गत प्रस्तावित भी है जिसका कुल बजट 24.05 लाखों रुपए मंजूर हो चुका है बजट से अब तक ₹50लाख भी जारी किए जा चुके हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग अभी जागा नहीं है जिसकी लापरवाही किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है। जिसकी वजह से अभी तक इस रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close