प्रदेश के युवाओं का सपना साकार कर रही है योगी सरकार-महेश चंद्र गुप्ता
उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत ख्वाजा गरीब नवाज डिग्री कालेज 63 लाभार्थी छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण
समारोह का आयोजन किया गया। शासन द्वारा नामित अधिकारी डॉ राजेश कुमार , राज०महा०बिसौली ,की मौजूदगी में महाविद्यालय प्रबंध समिति से हाजी अब्दुल मन्नान जी ने छात्र छात्राओं को शिक्षा की समुचित
व्यवस्था ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम आरम्भ किया , मुख्य अतिथि के रूप में मा० महेश चन्द्र गुप्ता विधायक/पूर्व केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी सदर बदायूँ ,
जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद शीराज़ अल्वी , महाविद्यालय प्राचार्या डा शाजिया आलम मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का पूर्ण संचालन महाविद्यालय कार्यालय अधीक्षक नौसाद जी द्वारा आयोजित कर कार्यक्रम ससमय समाप्त किया गया