बड़े धूमधाम से मना कृष्ण जन्म महोत्सव जनपद बदायूं के कस्बा बगरैन में

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बड़े धूमधाम से मना कृष्ण जन्म महोत्सव जनपद बदायूं के कस्बा बगरैन में

Saturday, August 20, 2022 | August 20, 2022 Last Updated 2022-08-21T05:50:05Z
    Share
बड़े धूमधाम से मना कृष्ण जन्म महोत्सव जनपद बदायूं के कस्बा बगरैन में कृष्ण जन्म के उपलक्ष में मनाए जाने वाले महोत्सव में कृष्ण पालकी शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

बताते चलें कि कस्बा बगरैन में निकाली जाने वाली शोभायात्रा

का स्वरूप जनपद भर में सबसे विराट माना जाता है शोभायात्रा में दूरदराज से भक्तों का आना एवं

सहभागिता करना पालकी शोभायात्रा को मनमोहक रूप प्रदान करता है शोभायात्रा में कस्बे में जगह-जगह दही हांडी को ग्वालाओ द्वारा तोड़ा जाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है

एवं विभिन्न मनमोहक झांकियां भी भक्तों का मन अपनी और आकर्षित करती हैं शोभायात्रा में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों


के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ साथ वर्तमान कैबिनेट मंत्री माननीय धर्मपाल सिंह एवं पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया शोभायात्रा शिव मंदिर बगरैन से प्रारंभ होकर खेड़ा स्थित मां काली के दरबार पर संपन्न हुई
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close