उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आईसीआरपी का जिला ग्राम्य विकास संस्थान दनियांपुर में नौ दिवसीय प्रशिक्षण
रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24) : जनपद रामपुर के जिला ग्राम्य विकास संस्थान दनियांपुर मे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आईसीआरपी का नौ दिवसीय प्रशिक्षण जिला ग्राम्य विकास संस्थान दनियापुर में आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें विकासखंड शाहबाद की 75 आईसीआरपी के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रशिक्षण के छठे दिन जनपद के उपायुक्त स्वत: रोजगार श्री मंसाराम यादव महोदय के द्वारा भी आईसीआरपी टीम को आईसीआरपी के कार्यों तथा B K व SM (आईसीआरपी) के कार्यों के बारे में समझाया गया।
साथ ही एनआरएलएम योजना जो कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है पर चर्चा की गई। मुख्यालय लखनऊ से आए नामित डी.आर.पी श्री विष्णु मिश्रा व डा.आसाराम भारती द्वारा भी एनसीआरपी पाठ्यक्रमानुसार प्रशिक्षण में चर्चा की गई।
प्रशिक्षण में सातवे व आठवें दिवस में आईसीआरपी टीम को किस प्रकार एसएचजी का गठन किया जाना है का प्रशिक्षण विकासखंड के ग्राम पंचायत मथुरापुर व बिचपुरी में दिनांक 10 अगस्त 2022 तथा 11 अगस्त 2022 को किया जाएगा।
प्रशिक्षण का समापन 12 अगस्त 2022 को उपायुक्त एनआरएल एम महोदय द्वारा किया जाएगा। आईसीआरपी प्रशिक्षण में संस्थान के जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ वरुण चतुर्वेदी एवं प्रशिक्षक श्री मनोज किमाड़ी द्वारा भी समय-समय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।