तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।
सहसवान तहसील क्षेत्र के ब्लॉक जरीफनगर संसाधन केंद्र पर तीन दिवसीय किशोर किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सेल्फ स्टडी
एवं बॉडी कॉन्फिडेंस प्रोजेक्ट पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र जरीफनगर पर किया गया।
सभी शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण बहुत लाभप्रद रहा और अपनी विशिष्ट प्रशिक्षण शैली और गतिविधियों से इसे रुचिकर बनाने में इस प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक कमलेश ,
रुद्राक्ष उपाध्याय,प्रेमानंद शर्मा,राहुल कुमार एवं ए आर पी रमेश चन्द्र,मोहसिन, जीवन बाबू, धर्मपाल, संजीव सक्सेना आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।प्रशिक्षण में मुख्य रूप से
लड़का एवं लड़की के एक साथ व्यवहार करने के लिए बताया गया।रूढ़िवादी सोच जेंडर स्टरोटाइप टाइप सोच को बदलने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
बालक बालिकाओं का आत्म विश्वास बदन उन्हें बताया गया कि हमें बाहरी रंग रूप पर नहीं अपितु आंतरिक गुणों को देखना चाहिए जिससे बच्चो में आत्म विश्वास जाग्रत होगा।
बॉडी टॉक सम्बंधित नकारात्मक एवं सकारात्मक बातों पर चर्चा की गई जिससे निकाल कर आया कि नकारात्मक बॉडी टॉक हीन भावना लाती है
और सकारात्मक बॉडी टॉक से बच्चो में सकारात्मक ऊर्जा आती है।खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा द्वारा प्रशिक्षण के समापन अवसर पर अध्यापकों को निर्देश दिया गया
कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को विधालय तक लेकर जाए और बच्चो और समाज तक लेकर जाए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दामोदर सिंह,