डॉ0 प्रियंका उपाध्याय बनी भारतीय केसरिया वाहनी की राष्ट्रीय अध्यक्षा
रामपुर-डा.प्रियंका उपाध्याय शुक्ला बनी भारतीय केसरिया वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्षा ।
भारतीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव जी और मंच के शीर्ष के पदाधिकारियों की सहमति से डा. प्रियंका उपाध्याय शुक्ला को भारतीय
केसरिया वाहिनी की महिला विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बनाया गया है। डा शुक्ला एक सशक्त समाज सेविका है वो अमेठी यूनिवर्सिटी नोयडा में ऐजुकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी।
अब रामपुर से लखनऊ जाकर समाजिक कायोॅ को नयी गति दे रहीं है। डा.शुक्ला भारत-तिब्बत सहयोग मंच( आर. एस.एस.)की अवध प्रांत महिला विभाग की अध्यक्ष भी हैं
।वो नूरपुर पिनोनी व रामपुर स्थित त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ के आचार्य डा.राधेश्याम शर्मा की पुत्री हैं अपने पिता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुये आध्यात्म और योग को जन जन तक पहुचाने का कार्य कर रही हैं।
इनकी माता विमला शर्मा सहायक बेसिक शिक्षाअधिकारी के पद से रिटायर्ड हुयी हैं माता पिता के व्यक्तित्व की सम्पूर्ण छाप उनमें देखने को मिलती है।
एक सशक्त महिला के रूप में वो निरंतर समाज की महिलाओं के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करते हुये आगे बढ़ रहीं हैं।
डॉ प्रियंका उपाध्याय के भारतीय केसरिया वाहनी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बनने पर महिला भाजपा नगर अध्यक्ष सविता शर्मा, प्रियंका शर्मा,संगीता शर्मा नीलम भारद्वाज ज्योति शर्मा सर्वेश उपाध्याय आदि ने बधाई दी हैं।