3 व 4 अक्टूबर को मिलेगा मुफ्त रिफाइंड तेल नमक व चना

Notification

×

All labels

All Category

All labels

3 व 4 अक्टूबर को मिलेगा मुफ्त रिफाइंड तेल नमक व चना

Thursday, September 29, 2022 | September 29, 2022 Last Updated 2022-09-30T04:44:40Z
    Share
3 व 4 अक्टूबर को मिलेगा मुफ्त रिफाइंड तेल नमक व चना

रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): आपको बता दें कि बीते जून माह में मुफ्त में मिलने वाला रिफाइंड तेल, नमक व चना से वंचित रहे 5हजार राशन कार्ड धारकों को अब 3 व 4 अक्टूबर को दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने बताया कि 3 व 4 अक्टूबर को एक विशेष वितरण दिवस में दिया जाएगा।

 उन्होंने कहा जून माह में रिफाइंड नमक व चना से वंचित रहे पांच हजार राशन कार्ड धारकों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड का जून माह का कतिमय कारणों से उचित दर दुकान से प्राप्त नहीं कर पाए थे

 वह अब यूपी सरकार द्वारा आयोजित एक विशेष वितरण दिवस 3 व 4 अक्टूबर को अपने राशन कार्ड की अवशेष वस्तु उचित दर दुकान से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close