गोकशी का घिनौना खेल: सडक़ पर बिखरे मिले गोवंश के अवशेष
बदायूं जनपद के बिसौली प्रदेश में बड़े पैमाने पर हो रही गो तस्करी व गोकशी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिसतमाम प्रयासों के बावजूद इन पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है।
ऐसा ही एक बड़ा मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर इलाके में धर्मपुर- बिहारीपुर मार्ग पर सामने आया है, सडक़ पर गोवंश के अवशेष मिलने से हडकंप मच गया। लोगों का कहना है
कि रात 12 बजे तक सडक़ पर कुछ भी नहीं था, लेकिन सुबह देखा तो सडक़ के बीचोंबीच भारी मात्रा में गोवंश के जबड़े व हड्डियां पडे मिले, इसे देखकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
संवाददाता राहुल शर्मा