भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग प्रारम्भ
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): रामपुर पटवाई। भारतीय किसान संघ रामपुर का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग जनपद रामपुर के यूनिवर्सल डिग्री कॉलेज मिलक रोड पटवाई में प्रारम्भ हुआ।
वर्ग में मुख्य अतिथि प्रान्त संगठन मंत्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तत्परता के निभाते हुए किसानों की सेवा करनी चाहिए।
यही भारतीय किसान संघ का उद्देश्य है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा भारतीय किसान संघ किसानों के द्वारा किसानों के लिए ही चलाए जाने बाला एक गैर राजनैतिक राष्ट्रवादी किसान संगठन है
जो कि हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर किसान हित के लिए संघर्ष करता है। वर्तमान में प्रत्येक जिला में अभ्यास वर्ग आयोजित करके किसानों को संगठन की जानकारी प्रदान करने का कार्य कर रहा है।
क्योंकि सरकार चाहे कोई भी लेकिन किसानों को अपने हितों को लेकर संघर्ष करना ही होगा। सरकारें वही रहती हैं सिर्फ़ चेहरे बदले जाते हैं।
कोई भी सरकार नहीं चाहती कि किसानों को उनकी फ़सल का लाभकारी मूल्य मिले लेकिन भारतीय किसान संघ की मांग पूर्व से ही रही है
कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिले जिसके लिए किसान संघर्षरत व प्रयासरत हैं और आगे भी रहेंगे। कार्यक्रम में जिला मंत्री राजवीर यादव, रामवीर सिंह, गजराम सिंह,
राजीव चौधरी, राहुल भारद्वाज, राजेश लोधी, हेमराज, राजेन्द्र यादव, हरपाल यादव, दौलत राम सैनी, राम रक्षपाल शर्मा, मोहन लाल प्रजापति, दीपक सैनी, हुलास राय, राम बहादुर भगत,
लालता प्रसाद राठौर, अरविन्द गंगवार, रमेश गंगवार, मोहन स्वरूप गंगवार, पवन गंगवार, राम किशोर पाल, कृष्ण मुरारी शर्मा, भोजराज श्रीवास्तव आदि किसान भाई मौजूद रहे।