किसान नेता को मिली जान से मारने की धमकी में मुकद्दमा दर्ज़, मिली सुरक्षा
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार को फ़ोन पर एक महिला द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके सम्बन्ध में थाना मिलक में मुकद्दमा पंजीकृत करा दिया गया है।
आदेश शंखधार ने बताया कि दिनांक 16 सितम्बर 2022 को ग्राम करींगा थाना मिलक निवासी एक गरीब किसान कृष्ण पाल को बंधक बनाकर तथा नशा कराकर के उसकी पांच बीघा ज़मीन का बैनामा ग्राम बेहटरा थाना मिलक निवासी दान सिंह यादव पुत्र श्री इंदर सिंह यादव ने अपने नाम करा लिया है
जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक रामपुर से करके अनुरोध किया है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष रूप से जांच कराई जाए और जो भी इस प्रकरण में दोषी पाया जाए उसके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसी बीच दिनांक 18 सितम्बर 2022, दिन रविवार, की रात्रि 08.47 बजे एक अनजान मोबाइल नम्बर 7599748148 से फ़ोन आता है
और एक महिला बोलती है कि आदेश बोल रहे हैं तुम्हें कितनी ज़मीन की आवश्यकता है और तुमने हमें परेशान करके रखा है यादवों से मत उलझो वरना तुम्हारे दो टुकड़े कर देंगे, गोली मार देंगे और पंचनामा भरवा देंगे। इस प्रकार की भाषा शैली का प्रयोग महिला द्वारा किया
गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे साथ कभी भी कोई अनहोनी होने के आशंका बनी हुई है। क्योंकि पूर्व में भी दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं जिनके बारे में दो बार थाना मिलक में रिपोर्ट दर्ज़ की जा चुकी है।
शंखधार को भय कि पूर्व में जो दो बार जान से मारने की धमकी मिली है वह भी इन्हीं लोगों के द्वारा ही हो सकती है। जो कि जांच का विषय है। तहरीर में मांग की गई है कि मोबाइल नम्बर 7599748148 से फ़ोन करने बाली अज्ञात महिला के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज़ कर कानूनी कार्रवाई अमल लाई
जाए और तत्काल प्रभाव से सुरक्षा में एक कर्मी तैनात किया जाए। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा एक सुरक्षा कर्मी जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।