संभल बहजोई/उत्तर प्रदेश विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर भव्य आयोजन ।
बहजोई: विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन एवं बीएमबीएल जैन कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने संयुक्त रूप से आयोजन कर रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया।
बीएमबीएल जैन कॉलेज में रविवार को विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर भव्य आयोजन किया कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज विद्यार्थियों के बीच रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमें रंगोली में रश्मि वार्ष्णेय प्रथम, कशिश वार्ष्णेय द्वितीय, मौ. फरमान तृतीय जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में रोहित गुप्ता प्रथम, अभिनव वर्मा द्वितीय व भूशंकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही जैन कॉलेज में फार्मेसी अंतिम वर्ष के टॉपर रहे प्रवेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह व
युधिष्ठिर सहित सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी सम्भल तरन्नुम रजा एवं जैन कॉलेज के चैयरमेन पवन कुमार जैन द्वारा पुरस्कार देकर किया गया। इस अवसर पर सीएमओ सम्भल तरन्नुम रजा ने कहा कि स्वास्थ्य ढांचे में फार्मेसिस्ट की महत्वपूर्ण
भूमिका है सभी फार्मेसिस्टों का योगदान सराहनीय रहता है। उन्होंने सभी डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से जुड़े एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को फार्मेसिस्ट दिवस की बधाई दी। बीएमबीएल जैन कॉलेज के चेयरमैन पवन कुमार जैन ने कहा कि कोरोना के
संकट काल के समय में फार्मासिस्ट बंधुओं ने लाखों मरीजों की सेवा चिकित्सकों की देख रेख में की, आपकी सेवाएं सराहनीय हैं, जो विद्यार्थी फार्मेसी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि फार्मेसिस्टों की सेवाएं देश के काम आएंगीं। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन,
एसीएमओ कुलदीप कुमार आदिम, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीव राठौर, सेवानिवृत्त चीफ फार्मेसिस्ट अरुण कुमार गौतम, जयकिशोर,जे पी सिंह, सतीश तिवारी,लक्ष्मीनारायण, हेमा पाठक, राजकुमार, प्रो हबैर मेंहंदी, कॉलेज के प्रधानाचार्य मो.
शाकिर, नागेश कुमार, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, विशाल यादव, डॉ मनोज, डॉ रामचंद्र, देवेंद्र यादव, खुशीराम राणा आदि उपस्थित रहे, अध्यक्षता पवन कुमार जैन व संचालन डॉ योगेंद्र प्रसाद जोशी ने किया
संवाददाता नेत्रपाल सिंह