रकबा पैमाइश को लेकर सुविधा शुल्क न देने पर लेखपाल ने किसान को तहसील में बंधक बनाकर पीटा किसान की हालत गंभीर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रकबा पैमाइश को लेकर सुविधा शुल्क न देने पर लेखपाल ने किसान को तहसील में बंधक बनाकर पीटा किसान की हालत गंभीर

Wednesday, September 7, 2022 | September 07, 2022 Last Updated 2022-09-07T14:55:40Z
    Share
रकबा पैमाइश को लेकर सुविधा शुल्क न देने पर लेखपाल ने किसान को तहसील में बंधक बनाकर पीटा किसान की हालत गंभीर

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर, मिलक। मिलक थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरी धनेली गांव निवासी इस्लाम ने अपने तालाब को गांव के दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए हल्का लेखपाल सुबोध कुमार अग्रवाल से जांच पैमाइश करने के लिए कहा

 जिसको लेकर लेखपाल ने ₹5000 मांगे। किसान ने पैसा देने को मना किया। लेखपाल ने किसी से शिकायत करने की डर से किसान को तहसील में ही बंधक बनाकर लातों घूसों से पिटाई की।

पिटाई से गंभीर रूप से हुए घायल किसान को उसकी पत्नी नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां फिर गंभीर हालत होने के कारण चिकित्सकों चिकित्सकों के द्वारा रामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


घटना जनपद रामपुर की मिलक थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरी धनेली निवासी इस्लाम आज बुधवार दिनांक 7 सितंबर 2022 को अपराह्न लगभग 3:15 पर अपने तालाब गाटा संख्या 223 पर व घाटा संख्या 222 पर किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने से संबंधित एक

प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर हल्का लेखपाल श्री सुबोध कुमार अग्रवाल के पास अपनी पत्नी के साथ गया। तहसील में मौजूद हल्का लेखपाल से इस्लाम ने
 गांव मे अपने तालाब पर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए जांच कर कार्यवाही करने का अनुरोध किया। तो लेखपाल बोले कि इसके लिए मैं ₹5000 लूंगा तो जांच करूंगा।

इस पर इस्लाम व उसकी पत्नी ने अपनी गरीबी और लाचारी का वास्ता दिया फिर भी हल्का लेखपाल सुबोध कुमार अग्रवाल बोले कि रुपए नहीं दोगे तो मैं जांच नहीं कर पाऊंगा चाहे आदेश किसी का भी हो।

 यह कहते हुए इस्लाम एवं उसकी पत्नी को गंदी गंदी गालियां देकर मारपीट करने लगे। रिश्वत की शिकायत किसी से कहने के डर से लेखपाल ने इस्लाम को जमीन पर गिरा गिरा कर उसे पीठ पर प्रहार किया।

जिससे उस को गंभीर चोटें आई। इस्लाम के साथ उसकी पत्नी के साथ भी अपशब्दों का प्रयोग कर छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई।

 लेखपाल की पिटाई से इस्लाम की हालत बिगड़ने पर उसको नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इस्लाम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close