झाँसी। राष्ट्रीय हिंदू महासभा की मासिक बैठक सिद्धेश्वर मंदिर परिसर झाँसी में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा वैद्य ने की। बैठक में मार्गदर्शक शांति थापक एवं डॉक्टर प्रदीप पांडे जी ने महासभा के कार्य योजनाओं की जानकारी दी।
तथा कमलेश मेजर साहब ने संस्था में आगे की रणनीति एवं कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा की ।बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा वैद्य ने कहा कि हमें लग्न और निष्ठा के साथ मिलजुल कर संगठन को आगे बढ़ाना है। लोगों में हिन्दुत्व की भावना जागृत हो ऐसा प्रयास करें। संगठन के सभी कार्यकर्ता धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।
इस दौरान अर्चना द्विवेदी परिवार द्वारा मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं सहित नगर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बैठक में नीतू पटेरिया,