पुलिस द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में सीएससी सहसवान में दी गई जानकारी।
सहसवान उ प्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण कारी योजनाओं के संबंध में कोतवाली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी जिसमें
सहसवान एसआई प्रमोद कुमार व आरक्षी रविंद्र सिंह व महिला आरक्षी रश्मि सिसोदिया व निशा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान मे मीटिंग आयोजित की मीटिंग में शामिल महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसमें
वृद्धा पेंशन योजना,विधवा पेंशन योजना,राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,पूर्व दशम छात्रवृति योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना,
निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं सहित आदि से अवगत कराया गया तथा मिशन शक्ति फेज 4 जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं से मीटिंग की गई जिसमें हेल्पलाइन नंबर
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 1090 विमेन
हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,112 इमरजेंसी हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा,108 स्वास्थ्य सेवा,181 घरेलू हिंसा,1930 साइबर क्राइम के बारे में जानकारी से अवगत कराया गया।