बरसात के पानी से एक मकान गिरा, रोडवेज, कचहरी, नगर पालिका हुए जलमग्न।
सहसवान बरसात होने से मोहल्ला काजी निवासी सैयद नदीम अहमद का गिरा मकान कोई हताहत नहीं हादसा टला इसी तरह नगर के कई स्थान रोडवेज परिसर, नगर पालिका परिषद सहसवान,
कचहरी परिसर, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर पालिका परिषद सहसवान भी पूरी तरह जलमग्न हो गया लगातार हो रही बरसात से नगर के गली मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न हो जाते हैं
अतिक्रमण के चलते नगर में पानी पूरी तरह नालों के अंदर नहीं पहुंच पाने के कारण भी नगर में जलमग्न होने का संकेत दे रहा है।