पर्यावरण जल संरक्षण अभियान के तहत होमगार्ड ने अमृत मान सरोवर पर किया वृक्षारोपण
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):आज दिनांक 30 सितंबर 2022 को जिला कमांडेंट होमगार्ड द्वारा समस्त टीम एवं मुख्य अतिथि माननीय कृषि शिक्षा अनुसंधान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश माननीय श्री बलदेव सिंह औलख,
ब्लाक प्रमुख श्रीमती अर्चना गंगवार, पूर्व विधायक श्रीमती बीना भारद्वाज एवं ग्राम प्रधान महिपाल सिंह ने ग्राम नगला उदई में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में अन्य ग्राम वासियों ने बड़े उत्साह पूर्वक वृक्षारोपण में भाग लिया।
श्रीमान जिला कमांडेंट होमगार्ड रामपुर श्रीमान कृपा शंकर पांडे ने सबसे प्रथम बार अमृत सरोवर पटवाई मे दिनांक 17 सितंबर 2022 को और आज नगला उदई तहसील मिलक में वृक्षारोपण
कर सरकार की मंशा के अनुरूप और माननीय होमगार्ड मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति जी द्वारा चलाए गए पाक्षिक अभियान को सफल बनाने का रूप से कार्य में योगदान दिया गया है।
साथ ही देश को वृक्ष लगाओ पर्यावरण असुरक्षित रखो जल संचय जल संरक्षण आदि पर विशेष बल दिया गया है। जल ही जीवन है मानव जाति के लिए एक संदेश दिया गया है।