भाकिसं के जिला अध्यक्ष को मिले सुरक्षा, धमकी देने बालों पर हो कार्यवाही : भारद्वाज
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन24):रामपुर ,शाहबाद। भारतीय किसान संघ रामपुर जिला सह युवा प्रमुख राहुल भारद्वाज के नेतृत्व में किसान तहसील शाहबाद पहुंचे और तीन ज्ञापन की प्रतियां उपजिलाधिकारी सुनील कुमार को सौंपी। राहुल भारद्वाज ने बताया
कि भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार को फ़ोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके सम्बन्ध में थाना मिलक में मुकद्दमा पंजीकृत हुआ है लेकिन थाना मिलक पुलिस असली अपराधी को नहीं पकड़ पा रही है।
थाना प्रभारी मिलक सत्येंद्र कुमार सिंह यादव होने के कारण इस केस का खुलासा नहीं करना चाह रहे हैं। क्योंकि अगर इस केस का खुलासा ठीक से हुआ तो फिर कई यादवों के नाम प्रकाश में आएंगे
और वह सलाखों के पीछे होंगे। आज इस सम्बन्ध में भारतीय किसान संघ के द्वारा मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के नाम से सम्बोधित ज्ञापन की तीन प्रतियाँ दी गई हैं जिसमें मांग की गई है कि जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए
और अपराधियों पर कार्यवाही हो। ऐसा होने की दशा में भारतीय किसान संघ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर गजराम सिंह, रामवीर सिंह, राजीव चौधरी, नरेश पाठक, भोजराज श्रीवास्तव,
राजेश लोधी, मुस्तकीम खान, राजेन्द्र यादव, उवैस खान, धर्मपाल सिंह लोधी, राधेश्याम लोधी, हेमराज, प्रेम शंकर, नदीम, नवीजन, नूरमोहम्द, विकास, खलील, अरफत आदि किसान मौजूद रहे।