भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार को मिली जान से मारने की धमकी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार को मिली जान से मारने की धमकी

Sunday, September 18, 2022 | September 18, 2022 Last Updated 2022-09-19T06:42:39Z
    Share
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार को मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): रामपुर, जनपद रामपुर की भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री आदेश  शंखधार को बीते रविवार की रात लगभग 8:45 मिनट पर एक अनजान नंबर 7599748148 से फोन आया। फोन पर एक अनजान महिला ने जिला अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी।

अनजान महिला ने जिला अध्यक्ष से पूछा कि आपको कितनी जमीन की आवश्यकता है। आप दूसरों के पीछे क्यों पड़े हुए हो। महिला ने कहा कि यादव से पंगा मत लो नहीं तो दो टुकड़ों में हो जाओगे।

जिला अध्यक्ष अधिकतर उन पीड़ित किसानों को लेकर अक्सर आवाज उठाते रहते हैं जिनकी जमीन पर जिले के कुछ दबंग, भू माफियाओं द्वारा कब्जा किया हुआ है या फिर भू- माफियाओं के द्वारा कमजोर किसानों को सताया जाता है।

 किसानों के हित को लेकर चलने वाले भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री आदेश शंखधार को इसी को लेकर भू-माफियाओं द्वारा कल बीती रात फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई।

 जहां उत्तर प्रदेश की सरकार भू माफियाओं एवं गुंडागर्दी पर नकेल कसे हुए हैं फिर भी जनपद रामपुर में भू- माफिया कैसे पनप रहे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close