फसल अवशेष प्रबंधन के विषय पर जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): जनपद रामपुर के कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा के द्वारा ग्राम रूपपुर में रविवार दिनांक 18 सितंबर 2022 को जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुरकीरत सिंह औलख प्रतिनिधि राज्यमंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा, एवं अनुसंधान रहे। कार्यक्रम के आयोजक केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीकों के बारे में बताया की किसान भाई कैसे हैप्पी सीडर, मल्चर, सुपरसीडर, स्प्रेडर, रिवर्सिबल,
एमजी प्लाओ, एस एम एस जीरो टिलेज मशीन, वेस्ट डी कंपोजर का उपयोग करके लाभ ले सकते हैं। और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बढ़ा सकते हैं। डॉ आशीष कुमार ने उद्यानिकी फसलों पोली हाउस तकनीक के बारे में किसान भाइयों को जानकारी दी।
रूपम सिन्हा ने पशुपालन के क्षेत्र में विकसित नवीनतम तकनीकों के बारे में किसान भाइयों को जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान मनीष गंगवार ने विशिष्ट भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों की प्रधान, गणमान्य व्यक्ति एवं 200 से अधिक कृषि को ने प्रतिभाग किया।