सहसवान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत घर में मातम।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत घर में मातम।

Monday, September 19, 2022 | September 19, 2022 Last Updated 2022-09-19T12:12:39Z
    Share
सहसवान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत घर में मातम।


सहसवान: एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया है। सोमवार शाम तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।

       रविवार देर शाम करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर गढ़ी में महिला रोशनी (20) पत्नी छत्रपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है।

कोतवाल विशाल प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो महिला का शव घर में चारपाई पर रखा मिला। महिला के ससुराल वाले घर पर नहीं थे और परिवार की एक वयोवृद्ध महिला मौजूद थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि

मृतका का मायका कोतवाली क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली में हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। सोमवार शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया

 कि महिला की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली थी। पीएम कराया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close