मनौना धाम मंदिर गेट के सामने लगे ट्रांसफार्मर से हो सकता है बडा हात्सा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मनौना धाम मंदिर गेट के सामने लगे ट्रांसफार्मर से हो सकता है बडा हात्सा

Saturday, September 10, 2022 | September 10, 2022 Last Updated 2022-09-11T02:27:24Z
    Share
मनौना धाम मंदिर गेट के सामने लगे ट्रांसफार्मर से हो सकता है बडा हात्सा 

कई बार शिकायत के बाद भी खाटू श्याम मंदिर के ऊपर जा रही विधुत लाइन नही हटी ,क्या  विभाग हात्से का कर रहा है इंतजार ?


आंवला:- बिसाैली आंवला रोड पर 7 अक्टूबर 2020 से मनौना धाम मे  खांटू श्याम मंदिर का निर्माण चल रहा है वही अस्थायी मंदिर मे बाबा श्याम बिराजमान है उसके गेट पर ट्रांसफार्मर रखा है तथा हाईटेशन लाईन गुजर रही है ,

जिसके नीचे से प्रतिदिन हजारो भक्त गुजरते है बाबा के दर्शन करते है , मनौना धाम  के महंत  श्री ओमेन्द्र चौहान  ने एसडीएम आबला  को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि मंदिर परिसर से हाईटेशन लाईन गुजर रही है

 तथा मंदिर के द्वार के सामने ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।मंदिर पर प्रत्येक दिन सुबह शाम भक्तों की भीड़ रहती है.एवं प्रत्येक एकादशी के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में भक्तों का सैलाब रहता है।

मंदिर के मुख्यद्वार के सामने हाईटेंशन लाइन से भक्तों को खतरा बना हुआ है. हाईटेंशन लाइन का तार एक बार टूटकर गिर चुका है,जिससे गम्भीर घटना होने से बच गयी ।

उक्त लाइन व ट्रांसफार्मर के सम्बंध में कई बार लिखित ब मौखिक शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन बिजली विभाग ने उक्त पोल को हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।


उपजिलाधिकारी आंवला एन राम ने मनौना धाम के महंत ओमेन्द्र सिंह के पत्र का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी को निराकरण करने के लिए कहा था।बिजली विभाग के अधिकारी उपजिलाधिकारी के निर्देश को भी नहीं मान रहे हैं।

 विजली विभाग शयद किसी बडे हात्से का इंतजार कर रहा ह्रै ? वही आंवला के सामाजिक कार्यकर्ता तथा एडवोकेट विष्णुपाल सिंह एस डी एम आंवला से  मिलकर विधुत लाइन जल्द से जल्द हटबाने का आग्रह करेगे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close