डीएम महोदया एक नजर इन अवैध डग्गामार वहानों की ओर भी डलवाए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम महोदया एक नजर इन अवैध डग्गामार वहानों की ओर भी डलवाए

Wednesday, September 28, 2022 | September 28, 2022 Last Updated 2022-09-28T09:23:25Z
    Share
डीएम महोदया एक नजर इन अवैध डग्गामार वहानों की ओर भी डलवाए

सहसवान जान जोखिम में डालकर बच्चे व सवारी को ले जाते हैं अपनी अपनी टेंपो आदि में बैठा कर यह नजारा आज समय 1 वजकर 56 मिनट का है सहसवान से इस्लाम नगर रोड सरसोता के पास से निकलते हुए कैमरे में इस दृश्य को कैच किया

 और आगे पीछे दाएं बाएं बच्चे पूरी तरह लटके हुए नजर आए जो स्कूली बच्चे नजर आ रहे थे सवाल उठता है जिस टेंपो में मात्र 5 सवारियों को बैठा लेने की अनुमति है उसमें लगभग 30 से 35 बच्चे एवं सवारी बैठे एवं लटके हुए थे
अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रत्येक जिलों के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश है कि किसी भी सूरत में डग्गामार वाहन एवं स्कूली वाहन आदि मैं नियमानुसार सवारियां बैठालने का निर्देश है

लेकिन उसके बावजूद भी यहां पर पालन देखने को नहीं मिलता इससे प्रतीत होता है कि सहसवान में मनचाहा तरीके से डग्गामार वाहन छात्र छात्राओं को बिठाकर खुलेआम शासन प्रशासन को चुनौती देते नजर आ रहे हैं

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक से फोन से वार्ता करने के लिए फोन मिलाया गया तो उनका फोन नहीं उठा इसी तरह बीएसए बदायूं का फोन मिलाया गया तो उनका भी फोन रिसीव नहीं हुआ

आखिर सहसवान के डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई होगी य बड़े हादसे का इंतजार है जब तक प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देंगे तब तक यह डग्गामार वाहन इसी तरह सहसवान की सड़कों पर चलते रहेंगे अब देखना है प्रशासन अब क्या संज्ञान लेता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close