*हल्की सी बरसात में खुली बिसौली नगर पालिका की पोल:गली मोहल्लों में भरा नालियों का गंदा पानी, आवागमन में हो रही परेशानी*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*हल्की सी बरसात में खुली बिसौली नगर पालिका की पोल:गली मोहल्लों में भरा नालियों का गंदा पानी, आवागमन में हो रही परेशानी*

Thursday, September 22, 2022 | September 22, 2022 Last Updated 2022-09-22T12:59:55Z
    Share
*हल्की सी बरसात में खुली बिसौली नगर पालिका की पोल:गली मोहल्लों में भरा नालियों का गंदा पानी, आवागमन में हो रही परेशानी*

National 24

 बदायूं जनपद के बिसौली में नगर पालिका अपने दायित्वों के प्रति गंभीर न होकर मात्र दिखावा पर विश्वास कर रही है। आज हल्की सी बरसात होने के बाद नगरपालिका के कारनामों की पोल खुल गई। कीचड़ व गंदगी से बजबजाती नालियों का गंदा पानी अब गली मोहल्लों की सड़कों पर बहने लगा है। इसी गंदे पानी से लोग आने जाने को है मजबूर। सरकार द्वारा बारिश के मौसम से पूर्व संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। मात्र कागजी खाना पूर्ति कर दी गयी है। जिसका परिणाम यह है कि बहुत प्रतीक्षा के बाद मानसून की एक दो बरसात ने नगर पालिका के व्यवस्थाओं का पोल खोल दिया है। यहां का नजारा देखकर आप हैरान हो जाएंगे यह हाल कहीं और का नहीं बल्कि बिसौली तहसील  स्थित नगर पालिका का है। बारिश के बाद यहां का नजारा देखकर आप हैरान हो जाएंगे। नालियों का गंदा पानी पालिका की प्रमुख सड़कों पर बह रहा है। लोग इसी गंदे पानी से गुजर रहे। जगह-जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका हो गई है। नगर पालिका की लापरवाही नगरवासियों को भुगतनी पड़ रही है। नालियों का पानी गलियों में जा रहा है। नालियों का पानी लोगों के घरों में जाने लगा है बरसात से पहले पालिका प्रशासन द्वारा नालियों व नालों की सफाई न किए जाने से नापदान का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है।यह हाल तब है जब शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी बरसात से पहले पालिका प्रशासन को व्यवस्था चाक-चौबंद करने की निर्देश दिए गए थे। लेकिन कागजों में सफाई होने के कारण अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
पालिका सिर्फ नाम का कर रही छिड़काव जानकार बताते हैं कि प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए साफ-सफाई व दवा छिड़काव के नाम पर खर्च किया जाता है। फिर भी व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है। बीच सड़क पर जलभराव होने के कारण कई वाहन चालक गंदे पानी में गिरकर जख्मी हो गए हैं कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के लिए कहां गया मोहल्ले वासियों का कहना है कि कई बार पालिका प्रशासन से नालियों की सफाई,कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के लिए कहां गया। लेकिन पालिका द्वारा कुछ प्रमुख वीआईपी जगहों पर थोड़ा बहुत छिड़काव करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली गई। गली मोहल्लों में छिड़काव ना होने के कारण मच्छरों का आतंक बढ़ गया है।
 बिसौली से संवाददाता 
शिवम भारद्वाज की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close