सहायक अध्यापक विवेक सैनी हुए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर( एन24):रामपुर,सैदनगर। जनपद रामपुर के चमरौआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दलपुरा में तैनात सहायक अध्यापक विवेक सैनी को विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान सुकरात सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
इसकी खबर सुनकर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। देर रात तक बधाई देने वालो का सिलसिला जारी रहा।
इस मौके पर प्रोटोकाल सचिव डॉक्टर आशीष गुप्ता, रेसलर (ओलंपियन) साक्षी मलिक,
डीआईजी सर्वेश राणा, शशिकांत तिवारी, डीआरडीओ मे सहायक निदेशक श्रीमति तनु जैन,वात्सल्य जैन ,भारत भूषण त्यागी,आदि मौजूद रहे।