एसडीएम सीओ के साथ पुलिस टीम ने तलाश किया किशोर किशोरी को नहीं मिले
सहसवान रविवार को गंगा स्नान को गए चार किशोर किशोरी गंगा में डूब गए जिसमें दो को गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया था
जबकि एक किशोर व एक किशोरी का रात्रि तक पता नहीं लग सका आज सुबह उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्रा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह
प्रभारी निरीक्षक सहसवान विशाल प्रताप सिंह, मुजरिया प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित पुलिस बल ने भी गंगा मे उनकी की तलाश करवाते हुए सीओ
सहसवान एसएचओ सहसवान एसएचओ मुजरिया एवं पुलिस बल ग्राम कोतल नगला में गंगा में दल बल के साथ पानी में घुसकर तलाश की लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों डूबे किशोर किशोरि का पता नहीं लग सका है।