सर्पदंश से हुई महिला की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सर्पदंश से हुई महिला की मौत

Monday, September 12, 2022 | September 12, 2022 Last Updated 2022-09-12T10:18:07Z
    Share
सर्पदंश से हुई महिला की मौत

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): मिलक तहसील क्षेत्र के गांव में रविवार की देर रात बटोरे से उपले निकालने गई महिला को सर्प ने डस लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।


हादसा जनपद रामपुर की मिलक तहसील क्षेत्र के गांव क्योरार निवासी नरोत्तम की पत्नी देवंती बीते रविवार की देररात अपने घर के नजदीक बने उपलो के बटोरे से उपले निकालने गई।

महिला देवंती ने जैसे ही उपले निकालने शुरू किये पहले से ही बैठे सर्प ने देवंती को डस लिया। महिला देवंती घबराकर अपने घर वापस पहुंची एवं परिजनों को जानकारी दी। परिजन महिला को तुरंत एक ओझा के पास ले गए।

ओझा से हालत में सुधार न होने पर परिजन एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close