अहरों जदीद गांव में कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अहरों जदीद गांव में कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Monday, September 5, 2022 | September 05, 2022 Last Updated 2022-09-05T14:25:47Z
    Share
अहरों जदीद गांव में कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): जनपद रामपुर के बिलासपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अहरो जदीद गांव में कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा के द्वारा कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह गंगवार ने कृषकों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुनील मौर्य ने की इस
अवसर पर केंद्र के विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष कुमार ने उद्यान फसलों के बारे में, डॉ रूपम सिन्हा ने पशुपालन के बारे में तथा डॉ अनुज बंसल ने कीट एवं रोग

 प्रबंधन के बारे में कृषकों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजन में श्री सुनील मौर्य, कल्यान राम मौर्य, श्री भूप राम, श्री सेवाराम राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close