वजीरगंज भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने चलाया स्वच्छता अभियान
बजीरगंज - भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज भाजपा मंडल वजीरगंज के काली मन्दिर का परिसर व आस पास की गलियो मे मण्डल अध्यक्ष अनुज सक्सैना तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यकम के मुख्यअतिथि श्री अशोक चौहान (विधानसभा संयोजक ) रहें ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना महामंत्री अरविंद सिंह संजय गुप्ता अरुण शेखर राजीव वार्ष्णेय जयपाल दिवाकर जोगेश वार्ष्णेय उपेन्द्र सिंह
मौर्य विद्याराम मौर्य संजीव शर्मा बूथ अध्यक्ष आदि समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे, वही बगरैन भाजपा मण्डल महामंत्री रितेश चौहान ने करेगी रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओ के साथ स्वच्छता अभियान चलाया ।