हमीरपुर गांव में कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): जनपद रामपुर के सैदनगर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हमीरपुर में कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा रामपुर के द्वारा आज मंगलवार 6 सितंबर 2022 को कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम के आयोजक केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रोजेक्ट लीडर डॉक्टर नरेंद्र सिंह गंगवार ने बताया
कि अनुसंधान से प्राप्त परिणामों के अनुसार 10 कुंटल धान की पराली को जलाने पर 400 किलोग्राम जैविक कार्बन, 5.5 किलोग्राम नाइट्रोजन, 2.3 किलोग्राम फास्फोरस ,
25 किलोग्राम पोटेशियम, 1.2 किलोग्राम सल्फर तत्व नष्ट हो जाते हैं इसलिए किसान भाइयों को फसल अवशेषों को जलाना नहीं चाहिए बल्कि वैज्ञानिकों द्वारा सुझाए गई तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए।
हैप्पी सीडर मशीन से धान के खड़े ठूंठौ में बिना खेत तैयार किए सीधे बुवाई की जा सकती है। इससे किसान भाइयों का खेत की तैयारी में लाने वाला पैसा भी बचेगा
और अवशेषों के खेत में सढ़ने से भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। साथ ही डॉ सिंह ने किसानों को गन्ना नर्सरी तैयार करने की विधि भी बताई।
इस अवसर पर डॉ आशीष कुमार ने उद्यान की फसलों के बारे में किसान भाइयों को जानकारी दी एवं डॉ अनुज बंसल ने आलू की नवीनतम प्रजातियों के बारे में किसान भाइयों को बताया।