आज दिनाँक 29/09/2022 को ग्राम पंचायत परम में महिला थाना परामर्श केन्द्र मिलक प्रभारी महोदय कु० साधना खरे ,उपनिरीक्षक कु० कंचन टोलिया मय स्टाफ ग्राम प्रधान जोधसिंह गंगवार ,
आंगनवाड़ी कार्यकत्री कमलेश गंगवार साथ ग्राम परम में पंचायत घर में महिलाओ को उनके अधिकारो के बारे में जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना भी गया तथा सभी को महिला हेल्प नं० के बारे में व बहुमूल्य जानकारी साझा की गई
साथ ही स्कूल जाने वाली बालिकाओं को सावधानीपूर्वक स्कूल जाने के बारे में बताया गया तथा महिलाओं को बताया गया कि उनके परिवार में जो किशोर अवस्था के लड़के है उनको भी गलत संगति से दूर रहने के लिए
विशेष ध्यान देने को कहा गया तथा जनपद के सभी थानों में गठित महिला हेल्पलाइन महिला सुरक्षा दलों के विषय में अवगत कराया गया तथा महिला थाना परामर्श केंद्र के विषय में भी जानकारी दी गई
तथा बाल संरक्षण अधिनियम एवं छोटे बच्चों को गुड टच एवं बैड टच एवं जनपद स्तर पर गठित वन स्टॉप सेंटर शिशु सदन के विषय में भी जानकारी दी गई तथा सभी को शासन द्वारा चलाई जा रही
महिलाओं एवं बालिकाओं की योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई
इस कार्यक्रम में महिला थाना परामर्श केंद्र मिलक प्रभारी मोहदया कु o साधना खरे , उपनिरीक्षक कु o कंचन टोलिया , महिला हेड कॉन्स्टेबल राधा रानी, कॉन्स्टेबल धर्मवीर ,
पंचयात सहायक अजय कुमार , कार्यकत्री कमलेश गंगवार, इंदिरा कुमारी, लक्ष्मी देवी , निर्मला देवी, सहायिका वीरवती, मंजू , दीपा, आशा गीता, कमला आदि उपस्थित रही