मोटरसाईकिल खंभे से टकराई 35 वर्षीय युवक की मौत
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24):रामपुर,शाहबाद क्षेत्र के ग्राम अनवा मझरा मिलक हुसैनगंज निवासी यूसुफ मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे घर से शाहबाद दवाई लेने गया था। शाहबाद से लौटते समय ग्राम रमपुरा में स्थित बाला जी पेट्रोल पंप से 100 मीटर की दूरी पर सवारी को साइड देना चाहा,
इसी बीच मोटरसाईकिल का संतुलन बिगड़ गया और पास ही में खड़े बिजली के खंभे से मोटरसाईकिल जा टकराई जिसमें मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यूसुफ की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक यूसुफ घर से दवाई लेने निकले थे
और लौटते समय हादसा हो गया। हमें खबर हुई तो हम घटनास्थल पर पहुचें और आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।