रामपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24):रामपुर, खुशियों ओर भाईचारे का प्रतीक दीप पर्व दीपावली जनपद के हर क्षेत्र में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
दीपावली के अवसर पर सर्वप्रथम श्री गणेश कुबेर की पूजा अर्चना की गई उसके बाद बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी का जमकर लुफ्त उठाया।
दीपावली के पर्व पर लोगों ने दीपक और मोमबत्ती जलाकर अंधकार को दूर किया। बिजली से चलित रंग बिरंगी झालरों,
कंडील से घर जगमग हो रहे थे। शाम को पूजा अर्चना के बाद पकवान बनाए गए। बच्चों ने अनार, बम, राकेट, फुलझड़ी, व चरखी आदि छोड़कर आनंद लिया।