निकाय चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के नाम आए सामने।
सहसवान निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं जिसके चलते नगर में भाजपा की दावेदारी में अबढर शर्मा पूर्व विधानसभा संयोजक, आदर्श सक्सेना मंडल उपाध्यक्ष,
अनुज माहेश्वरी पूर्व प्रत्याशी भाजपा निकाय चुनाव, सचिन शर्मा नगर महामंत्री, नीरज शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता, पियूष महेश्वरी नगर महामंत्री, दीक्षा महेश्वरी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा,
मनीष महेश्वरी जिला कार्यकारिणी सदस्य, तनुज माहेश्वरी भाजपा नगर उपाध्यक्ष, सलमान हैदर नकवी जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, पुत्तन आजाद जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा,
सहित 12 नाम सहसवान निकाय चुनाव के लिए सामने आ रहे हैं इन सभी पदाधिकारियों ने दावेदारी करते हुए भाजपा हाईकमान से अपने टिकट की मांग सहसवान नगर पालिका परिषद के लिए की है।