मुजरिया चौराहे पर मिठाई की दुकान में चोरी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुजरिया चौराहे पर मिठाई की दुकान में चोरी

Wednesday, October 12, 2022 | October 12, 2022 Last Updated 2022-10-12T13:52:46Z
    Share
मुजरिया चौराहे पर मिठाई की दुकान में चोरी।

सहसवान तहसील क्षेत्र के थाना मुजरिया-चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान से काउंटर तोड़कर मिठाई चोरी कर ली।पीड़ित ने थाना मुजरिया में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

   थाना क्षेत्र के गांव मटकुली निवासी नीरेश की मिठाई की दुकान मुजरिया चौराहे पर स्थित है, रात को दुकान बंद कर काउंटर बाहर ही जाल के अंदर कर गया था,कि सुबह दुकान खोलने आया तो देखा

कि काउन्टर टूटा हुआ था और मिठाई सब गायब थी जिसकी शिकायत पुलिस से की ।चर्चा है कि रात में चौराहे पर कुछ शराबी आधी रात तक अफरा तफरी करते रहते हैं

 शायद इसी के चलते यह घटना हुई है।चौराहे पर थाना होने के साथ ही पुलिस की गश्त भी रहती है, फिर भी चौराहे पर इस तरह की घटना होना चर्चा का विषय रहा।


    थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि चौराहे पर रात्रि गश्त को बढ़ाते हुए शराबियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close