भारतीय किसान संघ ने अपने संस्थापक की पुण्यतिथि पर किया नमन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान संघ ने अपने संस्थापक की पुण्यतिथि पर किया नमन

Friday, October 14, 2022 | October 14, 2022 Last Updated 2022-10-14T10:18:41Z
    Share
भारतीय किसान संघ ने अपने संस्थापक की पुण्यतिथि पर किया नमन

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, 
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर ने अपने संगठन के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपन्त ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि दत्तोपंत ठेंगड़ी बाल्य काल से ही स्वतन्त्रता संग्राम में सक्रिय रहे। वर्ष 1935 में वे वानरसेना के आर्वी तालुका के अध्यक्ष थे। जब उनका सम्पर्क डा. हेडगेवार से हुआ तो संघ के विचार उनके मन में गहराई से बैठ गए। उनके पिता उन्हें वकील बनाना चाहते थे पर दत्तोपन्त ठेंगड़ी एम.ए. तथा कानून की शिक्षा पूर्णकर सन् 1941 में संघ के प्रचारक बन गए। शुरू में उन्हें केरल भेजा गया। वहाँ उन्होंने राष्ट्रभाषा प्रचार समिति का काम भी किया। केरल के बाद उन्हें बंगाल और फिर असम भी भेजा गया। दत्तोपंत ठेंगड़ी ने संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी के कहने पर मजदूर क्षेत्र में कार्य प्रारम्भ किया। इसके लिए उन्होंने इण्टक, शेतकरी कामगार फेडरेशन जैसे संगठनों में  जा कर काम सीखा। इसके बाद उन्होंने भारतीय मज़दूर संघ और भारतीय किसान संघ की स्थापना की। तथा देश की सेवा करते हुए 14 अक्टूबर 2004 को स्वर्गवासी हो गए।  भारतीय किसान संघ आज पूरे देश में किसानों का सबसे बड़ा गैर राजनैतिक राष्ट्रवादी किसान संगठन है। जिसके आज हम सब सिपाही हैं जिसपर हमें गर्व है इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल गंगवार, विमल सिंघल, राजेश लोधी, रवि लोधी, प्रेमबहादुर गंगवार, पवन गंगवार, इरशाद हुसैन, चन्द्र प्रकाश गंगवार आदि किसान भाई मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close