मोहल्ला सैफुल्ला गंज से हुई चोरी के घंटे हुए बरामद मूर्ति नहीं हुई बरामद।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोहल्ला सैफुल्ला गंज से हुई चोरी के घंटे हुए बरामद मूर्ति नहीं हुई बरामद।

Saturday, October 15, 2022 | October 15, 2022 Last Updated 2022-10-16T01:00:22Z
    Share
मोहल्ला सैफुल्ला गंज से हुई चोरी के घंटे हुए बरामद मूर्ति नहीं हुई बरामद।

सहसवान नगर के मोहल्ला सैफुल्ला गंज में 17 सितंबर की रात्रि में चोरों द्वारा श्री रामचंद्र जी महाराज मंदिर में रात्रि में मंदिर के ताले तोड़कर विष्णु भगवान एवं राधा कृष्ण भगवान की मूर्ति वहां पर रखा सामान भी चुरा लिया था

इसी तरह उसके आगे गमा देवत से भी लगभग दो दर्जन घंटे चोर चुरा कर ले गए थे आज एक व्यक्ति जो थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम बागवाले का रहने वाला था जो बजाज विल्सन गंज स्थित निशांत राठी के दुकान पर पीतल के घंटों को खंडित कर बेचने के लिए लाया था

 जिस दुकान पर वह घंटे लेकर आया वह उसी मोहल्ले सैफुल्ला गंज के निवासी थे और वह रोज मंदिर जाकर पूजा अर्चना करते हैं उन्होंने उन घंटों को पहचान लिया

और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी कोतवाली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घंटा चोर को अपनी हिरासत में ले लिया कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है सवाल उठता है

 की एक अन्य समुदाय का व्यक्ति घंटों को खंडित कर बेचने के लिए सहसवान आया और वह बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बागवाले का रहने वाला है उसे पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया और खंडित घंटे भी बरामद कर लिए

 लेकिन पुजारी गौरव दास आज सहसवान में न होने के कारण कोतवाली नहीं पहुंच पाए लेकिन उन्होंने दूरभाष पर बात करते हुए कहा कि घंटे मंदिर के ही है अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close