भारतीय किसान संघ ने किया पथ संचलन का स्वागत
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):
रामपुर, मिलक। नगर मिलक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारतीय किसान संघ के द्वारा रेलवे स्टेशन रोड पशु चिकित्सालय के सामने पुष्प वर्षा करके स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राम मोहन शर्मा द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया तथा इस अवसर बोलते हुए डॉ चन्द्र प्रकाश शर्मा सलाहकार हिन्दी अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र भावना से कार्य कर रहा है
जो कि देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा संगठन है जो कि वास्तव में धरातल पर जाकर भारतीय संस्कृति को अक्षुण रखने तथा राष्ट्रीयता की भावना को जन जन में जाग्रत करने के लिए सतत प्रयास रत है।
हमें गर्व है कि आज हम सभी उस संगठन के स्वयंसेवक हैं। इस अवसर पर डॉ विकास शुक्ला, डॉ विवेक शुक्ला, चिंतामणि बहुगुणा, रामकुमार शर्मा, बृजेश शर्मा, प्रवेश शुक्ला, रमाकांत मिश्रा,
रमेश चन्द्र, आदेश शंखधार, ब्रह्मा शंकर पाण्डेय, राहुल भारद्वाज, राजेश लोधी, उवैस खान, इरशाद हुसैन, मोहम्मद उवैस, कृष्ण मुरारी शर्मा, आदित्य शर्मा, रमेश गंगवार, प्रेम बहादुर, भारत मौर्य,
प्रीतम सिंह यादव, राम बहादुर गंगवार, अमरपाल गंगवार, नत्थू लाल चंद्रा, महेश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश, संतोष आदि लोग मौजूद रहे