सड़क पार कर रही मासूम को तेज रफ्तार आ रही बाइक ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क पार कर रही मासूम को तेज रफ्तार आ रही बाइक ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

Tuesday, October 4, 2022 | October 04, 2022 Last Updated 2022-10-04T12:37:15Z
    Share
सड़क पार कर रही मासूम को तेज रफ्तार आ रही बाइक ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रही एक मासूम को रामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्ची को गंभीर चोट आई।

बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। हादसे को देख एकत्रित हुई भीड़ ने 108 को फोन कर एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 
घटना जनपद रामपुर के थाना शहज़ाद नगर क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गांव मढैया उदय राज की है

 जहां रामपुर नगर निवासी पवन जैन का कृषि फार्म हाउस है। पवन जैन हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर अपने फार्म हाउस पर हवन करवा कर ब्राह्मणों को भोजन कराकर एवं वस्त्र आदि जो भी दक्षिणा देते हैं
उसके बाद गांव मढैया उदयराज के हर व्यक्ति को वहां पर भंडारा करा कर भोजन करवाते हैं। इसी कार्यक्रम में गांव का हर व्यक्ति एक बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक गांव से सड़क पार करते हुए फार्म हाउस पर जाकर भोजन ग्रहण करता है।

इसी क्रम में गांव निवासी प्रदीप की 4 साल की बेटी धनक्षरी भी सड़क पार कर खाना खाने भंडारे में गई थी। खाना खाकर अकेली मासूम को वापस आते समय सड़क पर सबसे पहले

 एक कार की चपेट में आने से बची लेकिन उसके बाद रामपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार जनपद मुरादाबाद निवासी साजिद व सागिर जो कि किसी कार्यवश जनपद बरेली की मीरगंज नगर में जा रहे थे,

की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही बाइक सवार साजिद व सागिर को भी काफी चोट आई। मासूम बच्ची धनक्षरी के परिजन तुरंत अपने निजी वाहन से रामपुर अस्पताल ले गए।

वहीं हादसे को देख एकत्रित हुई भीड़ ने 108 को फोन कर घायल हुए दोनों बाइक सवार को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिली बाइक को कब्जे में कर थाने ले गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close