रामपुर: स्वार में सहकारी समिति के रिटायर्ड एकाउंटेंट ने की आत्महत्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर: स्वार में सहकारी समिति के रिटायर्ड एकाउंटेंट ने की आत्महत्या

Thursday, October 20, 2022 | October 20, 2022 Last Updated 2022-10-21T02:13:44Z
    Share
रामपुर: स्वार में सहकारी समिति के रिटायर्ड एकाउंटेंट ने की आत्महत्या

रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,स्वार।सहकारी समिति के रिटायर्ड एकाउंटेंट ने गुरुवार को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में समिति के एमडी (प्रबंध निदेशक) पर परेशान करने का आरोप था। लिहाजा पुलिस ने एमडी के खिलाफ

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया है।

मामला जनपद रामपुर के स्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुकर्रमपुर निवासी राहत अली पुत्र जमील अहमद जो कि तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर सहकारी समिति पर एकाउंटेंट थे।

वह दो वर्ष पूर्व सहकारी समिति से रिटायर्ड हो गए थे। रिटायर्ड होने के बाद वह घर पर ही खेती किसानी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात्रि अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।

 आनन- फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एकाउंटेंट कि मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को

परिजन मृतक राहत अली के शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे कि इस दौरन परिजनों को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें सरकारी समिति मीरापुर के एमडी तोताराम को अपनी आत्महत्या का दोषी बताया है।

सुसाइड नोट मिलते ही परिजनों में हड़कम मच गया। परिजनों ने तत्काल सुसाइड नोट की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर स्वार कोतवाल शरद मलिक तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के भाई असद अली ने पुलिस को तहरीर देकर गांव मीरापुर सहकारी समिति के एमडी तोताराम के नामदज रिपोर्ट दर्ज की।

गांव में अली की मौत पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। गांव वालों को यह भी कहना है कि राहत अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

 स्वार कोतवाल शरद मालिक के अनुसार मृतक के भाई की तहरीर पर एमडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close