सहसवान थाना मुजरिया में अलग अलग दो मारपीट घटनाओ में दो जख्मी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान थाना मुजरिया में अलग अलग दो मारपीट घटनाओ में दो जख्मी।

Thursday, October 6, 2022 | October 06, 2022 Last Updated 2022-10-06T09:57:45Z
    Share
सहसवान थाना मुजरिया में अलग अलग दो मारपीट घटनाओ में दो जख्मी।

सहसवान तहसील क्षेत्र के थाना मुजरिया-थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मकुईया में एक विधवा महिला की उसके देवर व जेठ ने मिलकर की पिटाई 50 हज़ार रुपये भी छीने।महिला ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग।
     विगत वर्ष राजवीर पुत्र जोधी सिंह की गन्ना भारी ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गयी थी तभी से उसकी विधवा पत्नी सुमन अपने बच्चों के साथ अपने हिस्से के गांव के बाहर मकान बनवा कर रह रही है, सुमन नE मुजरिया पुलिस को तहरीर देते हुए बताया


कि उसका देवर नन्हू उसे जबर्दस्ती अपने साथ रहने की धमकी देता है और बार बार पिटाई करता है।बुधवार की रात नन्हू ओर उसके बडे भाई कररू पुत्रगण जोधी सिंह ने उसके बैंक से निकले 50 हजार रुपये ,बैंक की किताब व अन्य कागजात बक्से से निकाल लिये

और मारापीटा।
    पीड़ित महिला का आरोप लगाया कि उसके देवर व जेठ दोनों उसके पति की मृत्यु पर मील मुआवजा 5 लाख को लेना चाहते हैं इसलिए पिटाई करते हैं।थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने महिला की शिकायत पर उचित कार्यवाही करने की बात कही है।


     इधर दूसरी मारपीट की घटना थाना क्षेत्र के गांव सराय मुड़िया खागी की है जिसमे कमल किशोर पुत्र जुगेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा कि मजदूरी के रुपये मांगने पर गांव के ही भुवनेश,विनोद व

 गजेंद्र ने लाठी डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया जिससे उसका सिर फट गया।पुलिस ने दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए एनसीआर दर्ज कर ली।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close