बैंडबाजों के साथ निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा
सहसवान: नगर के मुहल्ला सैफुल्लागंज से बैंड बाजा और काली अखाड़ों के साथ मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मां दुर्गा शक्ति युवा मंडल के तत्वाधान में शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा गोपालगंज, प्रमोद संस्कृत पाठशाला, नवादा, कोतवाली, बाजार विल्सन गंज, पठान टोला होती हुई
वापस मुहल्ले में पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे धार्मिक धुनें बिखेरता बैंड, उसके पीछे अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते काली अखाड़े के कलाकार,
उसके पीछे रंग गुलाल उड़ाते युवाओं की टोली और सबसे पीछे बग्गी पर आसीन मां दुर्गा भव्य धार्मिक दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर देव प्रतिमा की आरती उतारी।
इस मौके पर अध्यक्ष अमित कुमार बिडला, उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, कोषाध्यक्ष सोमेंद्र पाठक, अमन, तिलक, हेमू, नीरज, विशाल, सौरभ विडला, मोहित विडला, रूपल, तुषार आदि मौजूद रहे।