वजीरगंज-थाना पुलिस द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बदायूं /उत्तर प्रदेश
वजीरगंज ( नेशनल 24) थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
दौड़ प्रतियोगिता आंवला तिराहे से प्रारंभ होकर बिल्सी तिराया होते हुए वजीरगंज के खेल मैदान पर जाकर संपन्न हुई
खेल मैदान पर पदवार अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
उप निरीक्षक दौड़ प्रतियोगिता में उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह प्रथम, उप निरीक्षक राकेश सिंह चौहान दुतीय, एवं उप निरीक्षक गुलाब सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ
मुख्य आरक्षी की दौड़ प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल रामनरेश सिंह प्रथम, हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह द्वितीय, हेड कॉन्स्टेबल रफीक अहमद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ
आरक्षी की दौड़ प्रतियोगिता में आशीष कुमार प्रथम, भारत कुमार को द्वितीयएवं संदीप कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ
महिला आरक्षी दौड़ प्रतियोगिता में महिला कांस्टेबल अंजलि चौहान को प्रथम लज्जावती को द्वितीय ब सरिता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ
थाना क्षेत्र की दौड़ प्रतियोगिता में कामिल को प्रथम, अर्जुन को द्वितीय एवं मनोज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ
सभी विजेताओ को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा नगद पुरस्कार एवं ट्राफी प्रदान की गयी
नेशनल 24 से ब्यूरो चीफ राहुल शर्मा