प्राचीन आदर्श रामलीला क्लब के मंच पर श्री धाम वृंदावन के कलाकारों के द्वारा आरंभ हुआ रामलीला का मंचन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्राचीन आदर्श रामलीला क्लब के मंच पर श्री धाम वृंदावन के कलाकारों के द्वारा आरंभ हुआ रामलीला का मंचन

Saturday, October 29, 2022 | October 29, 2022 Last Updated 2022-10-30T03:02:34Z
    Share
प्राचीन आदर्श रामलीला क्लब के मंच पर श्री धाम वृंदावन के कलाकारों के द्वारा आरंभ हुआ रामलीला का मंचन

वजीरगंज - वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ख़ुर्रमपुर भमोरी में आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर श्री धाम वृंदावन के कलाकारों के द्वारा प्रभु की लीला का मंचन आरम्भ हुआ ।

 सर्वप्रथम हवन पूजन किया गया तदोपरांत वजीरगंज ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद वार्ष्णेय जी ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया । 

आरती में सम्मिलित होकर सहायता राशि अर्पित करके रामलीला का आनंद लिया। आपको बताते चलें ख़ुर्रमपुर भमोरी की रामलीला क्षेत्र में बहुत ही प्राचीन रामलीला है । इस बार रामलीला के मंचन करने को वृंदावन के कलाकारों। को बुलाया गया है

 जो बहुत ही शानदार तरीके से लीला का।मंचन कर रहे हैं । प्रथम दिन नारद मोह का मंचन किया गया।जिसकी सराहना की गई । सात दिवसीय लीला मंचन किया जाएगा। प्रथम दिन दर्शकों की संख्या सही अनुपात में रही।

 इस अवसर पर अरविंद वार्ष्णेय विकास शर्मा उर्फ कुलदीप पूर्व प्रधान पस्तोर पंजाब नेशनल बैंक अम्बरीष वार्ष्णेय वजीरगंज के मैनेजर तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का कमेटी द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर कमेटी के संजीव मिश्रा हेमसिंह उर्फ बिंटू लेखपाल मंजू मिश्रा नरेन्द्र सिंह चौहान देशराज सिंह अंकित मिश्रा (ठेकेदार) बिंटू शंखधार चित्रवसु मिश्रा

 नवनीत सिंह बबलू पाल वीरेंद्र पाल विजय मिश्रा अनुभव शंखधार पत्रकार सत्यम मिश्रा मंच का मंच का संचालन रामप्रकाश शंखधार आचार्य जी मुनीश चंद्र मिश्रा और विद्याराम मिश्रा ने किया।।

रिपोर्टर अनुभव शंखधर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close