मण्डी समिति में किसानों का उत्पीड़न हुआ तो करेंगे विरोध : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मण्डी समिति में किसानों का उत्पीड़न हुआ तो करेंगे विरोध : शंखधार

Friday, October 7, 2022 | October 07, 2022 Last Updated 2022-10-07T13:51:12Z
    Share
मण्डी समिति में किसानों का उत्पीड़न हुआ तो करेंगे विरोध : शंखधार

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,मिलक। तयशुदा कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए और सचिव मण्डी समिति का पुतला बनाने की तैयारी करने लगे, इसकी ख़बर सचिव मण्डी समिति मिलक को लग गई तो वह जल्दी जल्दी दौड़े

और किसानों के बीच कार्यालय पर पहुंच गए और उन्होंने किसानों से उनकी समस्या के बारे में पूछा तथा समाधान का भरोसा दिया। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि मण्डी समिति मिलक में

दुकानदारों द्वारा खुलेआम किसानों का शोषण किया जा रहा है जैसे कि नकद भुगतान पर दो प्रतिशत की अवैध कटौती, साठ किलो की एक बोरी पर एक किलो अनाज, पांच रुपए प्रति बोरी की मज़दूरी की अवैध कटौती तथा मण्डी समिति के अन्दर बने धर्म कांटे की तौल को

स्वीकार न करना जैसे समस्या बनी हुई है जिसे तत्काल प्रभाव से बन्द किया जाए। तथा चार किसानों से दुकानदारों द्वारा जो कटौती की गई है उसे आज ही वापस कराया जाए। और भविष्य में अगर कोई भी दुकानदार अवैध कटौती करता है

तो उसपर कार्यवाही की जाए अन्यथा भारतीय किसान संघ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। यह सभी बातें सचिव मण्डी समिति मिलक सत्यवीर सिंह द्वारा मानी गईं जिसके बाद किसानों ने बैठक करके तय किया कि आज का पुतला दहन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया

जाए। जिसकी घोषणा जिला अध्यक्ष द्वारा कर दी गई। इस अवसर पर डॉ रमेश गंगवार, प्रेमबहादुर गंगवार, हुलासराय, बद्रीप्रसाद गंगवार, केशोरम, हरीश कुमार, फूल चन्द्र, प्रेमपाल, राजेन्द्र प्रसाद,

 गुलाब राय, मुन्ना लाल, बद्रीप्रसाद राठौर, दुर्गा प्रसाद, श्यामलाल, नत्थू लाल, महेन्द्र पाल आदि किसान भाई मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close