लूट करने वाला पुलिस मठभेड में गिरफ्तार, लूट के रूपये, मोटर साईकिल, एक अद्द नाजायज तमंचा बरामद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लूट करने वाला पुलिस मठभेड में गिरफ्तार, लूट के रूपये, मोटर साईकिल, एक अद्द नाजायज तमंचा बरामद

Wednesday, October 12, 2022 | October 12, 2022 Last Updated 2022-10-12T15:42:43Z
    Share
लूट करने वाला पुलिस मठभेड में गिरफ्तार, लूट के रूपये, मोटर साईकिल, एक अद्द नाजायज तमंचा बरामद

रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24) रामपुर सैफनी: थाना क्षेत्र मे पुलिस द्वारा एक अपराधी का एनकाउंटर किया गया जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी बता दे कि फरीद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी सैफनी थाना सैफनी जनपद रामपुर बैंक ऑफ बडौदा कस्बा सैफनी में 60 हजार रूपये जमा करने जा रहे थे।

 इसी दौरान कस्बा सैफनी में अम्बेडकर पार्क के पास एक मोटर साईकिल पर स्वार दो व्यक्तियों ने उससे पैसों को छीन लिया और फरार हो गये। इस पर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की गयी। चैकिंग के दौरान थाना सैफनी, रामपुर पुलिस द्वारा ग्राम दनियापुर ताजपुर बिलारी बोर्डर के पास बिना नम्बर मोटर साईकिल स्टार टीवीएस पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने के नियत से फायर किया।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया जिसमें एक बदमाश शावेज पुत्र जकी उर्फ शफी अहमद निवासी मौहल्ला कानून गोयान कस्बा शाहबाद, रामपुर के दाहिने पैर में गोली लग गयी तथा दूसरा अभियुक्त मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से उक्त लूट से सम्बंन्धित रूपयों में से 49500 रूपये, लूट में प्रयुक्त की गयी मोटर साईकिल तथा एक अद्द नाजायज तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस नाल में फसा हुआ बरामद हुआ। घायल बदमाश का उपचार कराया जा रहा है।

 फरार बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। उक्त सम्बंध में थाना सैफनी, रामपुर पर मु0अ0सं0-132/22 धारा 392 भादवि, मु0अ0सं0-133/22 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0-134/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close